
छपरा। सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित ऑर्केस्ट्रा गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान नाबालिग लड़कियों के शोषण से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, वहीं एक बांग्लादेशी महिला को भी हिरासत में लेकर उसके नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-1 के नेतृत्व में मकेर थाना एवं अमनौर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने लच्छी कैतुका, नाटकशाला बाजार के समीप छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित ऑर्केस्ट्रा गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।
पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस कार्रवाई में कुल 4 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें एक विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालिका भी शामिल है। मामले में एक अन्य अभियुक्त फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
नाबालिग लड़कियों से कराया जाता था आपत्तिजनक नृत्य
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरोह द्वारा नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर आपत्तिजनक नृत्य कराया जाता था। यह मामला मानव तस्करी और शोषण से जुड़े बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान एक बांग्लादेशी महिला को भी हिरासत में लिया गया है। उसके अवैध रूप से भारत में निवास, ठहराव और स्थानीय संपर्कों की जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से भी दिशा-निर्देश प्राप्त किए जा रहे हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की संभावना को भी खंगाला जा सके।
इस मामले में अमनौर थाना कांड संख्या 179/26, दिनांक 28.04.2026 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों, विशेषकर महिलाओं और नाबालिगों के शोषण से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 29, 2026सारण में अवैध ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण, हिरासत में बांग्लादेशी महिला
छपराApril 29, 2026सारण में खनन माफियाओं के खिलाफ चलेगा अभियान, बॉर्डर पर बन रहा है माइनिंग चेकपोस्ट
बिहारApril 29, 2026बिहार में AI से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, ITMS प्रोजेक्ट में 42 कंपनियों की एंट्री
Railway UpdateApril 29, 2026अब ट्रेन से विदेश यात्रा, IRCTC की लग्जरी ट्रेन से भारत से भूटान तक सफर







