सारण शिक्षक चुनाव में बड़ा उलटफेर! प्रो. डॉ रणजीत कुमार की टीम ने डॉ राहुल राज के समर्थन का किया ऐलान
संवाद कार्यक्रम में डॉ राहुल राज को मिला भरोसे का समर्थन

छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। प्रो. डॉ. रणजीत कुमार की टीम ने भावी प्रत्याशी डॉ राहुल राज के समर्थन का ऐलान किया है। इससे चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
साधनापुरी, छपरा स्थित आवास पर शिक्षक नेता पंकज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिकाएं और प्राचार्य उपस्थित रहे।
शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा
कार्यक्रम के दौरान डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों से औपचारिक मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की जटिल समस्याओं को शिक्षा विभाग के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। उन्होंने प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के शोषण के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने की बात भी कही।
समर्थन के साथ चुनावी समीकरण बदले
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. राहुल राज के पक्ष में समर्थन की घोषणा की। उपस्थित शिक्षकों का कहना था कि शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। पूर्व चुनाव में प्रो. डॉ. रणजीत कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बार उसी टीम का समर्थन डॉ. राहुल राज को मिलने से चुनाव में नया मोड़ आने की चर्चा तेज हो गई है।
“शिक्षक समाज की जीत होगी”
डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि शिक्षक समाज की प्रतिष्ठा और अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की आवाज को प्राथमिकता दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर हर स्तर पर साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को जड़वत स्थिति से बाहर निकालकर शिक्षा व्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने अभियान को मजबूत करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026सारण के इस गांव ने बदल दी वर्षों पुरानी परंपरा! मृत्यु भोज पर लगाया सामाजिक ब्रेक
पटनाMay 16, 2026अब बालगृह के बच्चे भी बनेंगे होटल मैनेजर और उद्यमी, 14 क्षेत्रों में मिलेगा फ्री प्रशिक्षण
पटनाMay 16, 2026अब दिव्यांगजनों के लिए पटना में चलेंगी 14 स्पेशल बसें, सीढियों की जगह होगा रैंप
पटनाMay 16, 2026अब किसानों को ईख मित्र ऐप से मिलेगी गन्ना खेती की जानकारी







