प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे की सौगात! होली में छपरा के रास्ते अम्बाला से चलेगी स्पेशल ट्रेन
तीन फेरों के लिए 04530/04529 सरहिन्द-मधुबनी होली स्पेशल का संचालन

होली पर्व पर यात्रियों, खासकर प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे प्रशासन ने 04530/04529 सरहिन्द-मधुबनी-सरहिन्द होली विशेष ट्रेन वाया छपरा चलाने का फैसला किया है।
यह स्पेशल ट्रेन:
- सरहिन्द से: 25 फरवरी, 02 एवं 06 मार्च 2026
- मधुबनी से: 26 फरवरी, 03 एवं 07 मार्च 2026
कुल 03 फेरों के लिए चलाई जाएगी।nइससे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को त्योहार के समय बड़ी राहत मिलेगी।
04530 सरहिन्द-मधुबनी होली विशेष ट्रेन का टाइम टेबल
04530 सरहिन्द-मधुबनी होली विशेष
यह ट्रेन 25 फरवरी, 02 एवं 06 मार्च 2026 को सरहिन्द से 13:00 बजे प्रस्थान करेगी और निम्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी:
- राजपुरा 13:25 बजे
- अम्बाला कैंट 14:05 बजे
- बराड़ा 14:40 बजे
- यमुनानगर जगाधरी 15:14 बजे
- सहारनपुर 16:05 बजे
- मुरादाबाद 19:30 बजे
- बरेली 21:17 बजे
- (दूसरे दिन) लखनऊ 01:55 बजे
- अयोध्या धाम 05:35 बजे
- मनकापुर 06:37 बजे
- बस्ती 07:42 बजे
- गोरखपुर जं. 09:25 बजे
- छपरा 12:35 बजे
- हाजीपुर 13:55 बजे
- मुजफ्फरपुर 14:55 बजे
- समस्तीपुर 16:30 बजे
- दरभंगा 17:40 बजे
- सकरी 18:22 बजे
इसके बाद ट्रेन मधुबनी 19:00 बजे पहुँचेगी।
वापसी में 04529 मधुबनी-सरहिन्द होली विशेष
04529 मधुबनी-सरहिन्द होली विशेष
यह ट्रेन 26 फरवरी, 03 एवं 07 मार्च 2026 को मधुबनी से 23:00 बजे प्रस्थान करेगी:
- सकरी 23:20 बजे
- (दूसरे दिन) दरभंगा 01:20 बजे
- समस्तीपुर 02:50 बजे
- मुजफ्फरपुर 03:55 बजे
- हाजीपुर 05:00 बजे
- छपरा 06:55 बजे
- गोरखपुर 10:05 बजे
- बस्ती 11:12 बजे
- मनकापुर 12:17 बजे
- अयोध्या धाम 13:25 बजे
- लखनऊ 17:10 बजे
- बरेली 21:02 बजे
- मुरादाबाद 22:50 बजे
- (तीसरे दिन) सहारनपुर 02:00 बजे
- यमुनानगर जगाधरी 02:37 बजे
- बराड़ा 03:12 बजे
- अम्बाला कैंट 04:10 बजे
- राजपुरा 04:42 बजे
इसके बाद ट्रेन सरहिन्द 05:15 बजे पहुँचेगी।
17 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
इस विशेष गाड़ी में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे:
- शयनयान श्रेणी 08 कोच
- साधारण द्वितीय श्रेणी 04 कोच
- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी AC 3 Tier 02 कोच
- वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी AC 2 Tier 01 कोच
- एस.एल.आर. 02 कोच
किन यात्रियों को होगा फायदा?
यह ट्रेन विशेष रूप से उन प्रवासी मजदूरों के लिए फायदेमंद होगी जो होली के अवसर पर पंजाब और हरियाणा क्षेत्र से बिहार के मिथिलांचल और छपरा-हाजीपुर क्षेत्र की ओर लौटते हैं। त्योहार के समय ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह सेवा राहत भरी साबित होगी।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराApril 10, 2026सारण की बेटी धन्नु कुमारी बनीं ऑफिस सुपरिटेंडेंट, SSC CGL में लहराया परचम
Railway UpdateApril 8, 2026Train Ticket Checking: छपरा-सीवान रेलखंड पर टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट 103 यात्री पकड़े गए
पटनाApril 8, 2026HSRP Number Plate: अब बिना HSRP नंबर के नहीं चलेगी गाड़ी! एक महीने का अल्टीमेटम, वरना भारी जुर्माना
पटनाApril 8, 2026Jamin Survey: बिहार में टोपोलैण्ड जमीन का होगा सर्वे, हर इंच जमीन का होगा हिसाब!







