
छपरा। गंगा नदी पर प्रस्तावित दीघा सेतु के समानांतर सिक्स लेन केबल ब्रिज निर्माण परियोजना को समयबद्ध गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने परियोजना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान भूमि अधिग्रहण की प्रगति, रैयतों को नोटिस की स्थिति और शेष प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
रैयतों को नोटिस तामिला कराने का आदेश
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मोहब्बतपुर एवं करमचक मौजा में भूमि अधिग्रहण से संबंधित स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कुल 45 रैयतों में से 43 रैयतों को अभी नोटिस का तामिला नहीं हो पाया है।
इस पर उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर सभी शेष रैयतों को नोटिस का तामिला सुनिश्चित किया जाए। इससे अधिग्रहण प्रक्रिया में देरी नहीं होगी।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने गंगाजल मौजा के अंतर्गत आने वाले 189 रैयतों को भी जल्द नोटिस तामिला कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला भू-अर्जन कार्यालय के अमीन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के अमीन और संबंधित अंचल के अमीन आपसी समन्वय बनाकर कार्रवाई करें।
20 अज्ञात स्वामित्व वाले प्लॉटों की होगी मापी
गंगाजल मौजा में स्थित 20 अज्ञात स्वामित्व वाले प्लॉटों को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इन प्लॉटों की संयुक्त मापी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और MoRTH के माध्यम से तुरंत कराई जाए।
ताकि 3D अधिसूचना यानी भूमि अधिग्रहण की अंतिम प्रक्रिया बिना विलंब पूरी की जा सके।
बेहतर कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण परियोजना
जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि छपरा सहित पूरे उत्तर बिहार को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसलिए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया।
प्रशासनिक स्तर पर यह भी स्पष्ट किया गया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होगी और रैयतों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी और तकनीकी कर्मी मौजूद रहे।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
क़ृषिMay 14, 2026Vegetable sales center: दूध के बाद अब सब्जी में भी ‘सुधा मॉडल’, किसानों के लिए सरकार की नई पहल
पटनाMay 13, 2026Life Certificate: पेंशन बंद होने से बचना है तो जल्द कराएं मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण
नौकरीMay 13, 2026Job mela: पटना में लगेगा मेगा हेल्थ जॉब फेयर, 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
पटनाMay 13, 2026बिहार सरकार का बड़ा तोहफा: 10 लाख कर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता







