Palna Ghar: सारण में निडर होकर ड्यूटी निभाएंगी महिला पुलिसकर्मी, “पालना घर” में शिशुओं का होगा देखभाल
अब मातृत्व नहीं बनेगा बाधा, पुलिस केंद्र में बनेगा पालना घर

Palna Ghar Chhapra Police Line: ड्यूटी और मातृत्व की दोहरी जिम्मेदारी निभा रहीं महिला पुलिस कर्मियों के लिए राहत भरी पहल सामने आई है। अब सारण में महिला पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपने नवजात शिशुओं की देखभाल को लेकर चिंता नहीं सताएगी। पुलिस विभाग द्वारा पालना घर का निर्माण कराया जा रहा है, जहां ड्यूटी पर जाते समय पुलिस कर्मी अपने शिशुओं को सुरक्षित वातावरण में छोड़ सकेंगी। यह पहल पुलिस कर्मियों के कल्याण और परिवार-हितैषी व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
सारण एसएसपी ने किया निर्माणाधीन पालना घर का निरीक्षण
इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण विनीत कुमार ने पुलिस केंद्र, सारण में निर्माणाधीन पालना घर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने निर्माण कार्य की प्रगति, उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्माण की गुणवत्ता का बारीकी से जायज़ा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पालना घर में शिशुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, वेंटिलेशन और सुविधा से जुड़े सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी को समय रहते दूर किया जाए।
छपरा में पॉक्सो कांड में 2 अभियुक्तों को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा
महिला के साथ पुरूष पुलिसकर्मियों के लिए होगा उपयोगी
निरीक्षण के दौरान एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि सारण पुलिस अपने कर्मियों के कल्याण और उनके परिवारों की सुविधा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पालना घर की यह पहल न सिर्फ महिला पुलिस कर्मियों के लिए, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर पुरुष पुलिस कर्मियों के नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए भी उपयोगी होगी। इससे पुलिसकर्मी मानसिक रूप से निश्चिंत होकर अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी अजीत पवार का प्लेन क्रैश में मौत
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों की पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझते हुए इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। पालना घर के निर्माण से विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों को बड़ा संबल मिलेगा, जो मातृत्व अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटने में असमंजस की स्थिति का सामना करती हैं।
समुचित व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध
बताया गया कि पालना घर में शिशुओं के लिए सुरक्षित पालने, स्वच्छ वातावरण, देखभाल की समुचित व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इसे शीघ्र ही उपयोग में लाने की योजना है। सारण पुलिस की यह पहल न सिर्फ पुलिस कर्मियों के बीच सराहना का विषय बनी है, बल्कि यह अन्य जिलों के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में देखी जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त







