छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। मांझी–छपरा एनएच-19 पर सेंगर टोला गांव के पास एक अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मैकेनिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के हाई स्कूल चौक के पास निवासी किशुन चौधरी के लगभग 40 वर्षीय पुत्र कन्हैया चौधरी के रूप में की गई है। कन्हैया चौधरी पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक थे और श्यामचक में उनकी दुकान थी।
घर लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, कन्हैया चौधरी सोमवार की शाम अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेंगर टोला गांव के पास छपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कन्हैया चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मौके पर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही रिविलगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
चालक फरार, वाहन जब्त
हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
परिजनों में कोहराम
जैसे ही हादसे की खबर मृतक के परिवार को मिली, वे घटनास्थल पर पहुंचे। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कन्हैया चौधरी परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, जिनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026छपराछपरा में बदलेगी शहर की सूरत! 45 वार्डों में सड़क-नाला निर्माण को मंजूरी, हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी
- November 4, 2026बिहारकरोड़पति इंजीनियर के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 3.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- November 4, 2026छपरासारण में पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बिना लाइसेंस दुकान लगाई तो जब्त होंगे पटाखे
- November 4, 2026छपराअटल घाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र! हाईमास्ट, वर्टिकल गार्डन, कैफेटेरिया और चिल्ड्रेन पार्क की तैयारी


