छपरा में पुरानी पेंशन के लिए रेल कर्मचारियों ने किया धरना प्रर्दशन
छपरा। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले छपरा जंक्शन पर न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में, पुरानी पेंशन योजना के बहाली हेतु विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। यूनियन के केंद्रीय पदाधिकरी दीपक कुमार के अध्यक्षता में कर्मचारी गोलबंद हुए थे। सभा को संबोधित करते हुए कामरेड राकेश कुमार ने बताया कि सरकार उनकी मांग नहीं मानी तो हम सब रेल चक्का जाम करने को विवश होंगे।
धरना प्रर्दशन में अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, शेष नाथ सिंह संगठन मंत्री, राकेश कुमार, अमित कुमार नमन, धीरज कुमार, संजय कुमार चौधरी, कुणाल, एस के श्रीवास्तव, नीरज पासवान, अश्विनी कुमार, दीपक कुमार, अकरम अली, अभिषेक कुमार 5, ओ पी भारती, शुशील कुमार प्रसाद, प्रेम प्रभाकर, राजीव रंजन कुमार, सोनू, पंकज सिंह, विनय कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार यादव, कुमार पुष्कर, चंदन, एवं राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। सगठन मंत्री शेष नाथ सिंह ने बताया कि आज पूरे देश में पुरानी पेंशन हेतु धरना प्रदर्शन किया गया, आगे भी मांग जारी रहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा
- November 9, 2026Railway Updateछठ पर छपरा आने-जाने वालों को रेलवे की सौगात, बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026छपराछठ की भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट, छपरा जंक्शन पहुंचे डीआरएम, अलग प्रवेश-निकास व्यवस्था बनाने का निर्देश
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन



