Bus Service: बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी 65 बसें, सस्ती बसों से होगा घर वापसी सफर आसान
बीएसआरटीसी ने जारी की बस की समय सारणी

पटना। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 20 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए रोजाना बसें संचालित होंगी। निगम ने 1 सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी थी और अब बसों की विस्तृत समय सारणी भी जारी कर दी गई है।
दिल्ली के लिए सर्वाधिक 65 बसें
त्योहारी सीजन में दिल्ली रूट की भारी मांग को देखते हुए निगम ने इस मार्ग पर 65 बसों के संचालन का फैसला किया है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी, और दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार के लिए दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच रवाना होंगी।
बिहार-हरियाणा के लिए 30 बसें
हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए 30 बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। ये बसें एसी सीटर और स्लीपर श्रेणी की होंगी, जो यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव देंगी।
अन्य प्रमुख रूटों की समय सारणी
- कोलकाता-पटना: इस रूट पर बसें शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे उपलब्ध होंगी।
- गाजियाबाद: गाजियाबाद से पटना के लिए नॉन-एसी सीटर बस दोपहर 2 बजे और पटना से गाजियाबाद के लिए बस शाम 4 बजे रवाना होगी।
- दिल्ली-गयाजी: दिल्ली से गयाजी के लिए बसें दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे, और रात 9 बजे रवाना होंगी। गयाजी से दिल्ली के लिए बसें दोपहर 3:30 बजे और 4:30 बजे उपलब्ध होंगी।
- कोलकाता-गयाजी: इस रूट पर बसें शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच संचालित होंगी।
- दिल्ली-पूर्णिया: दिल्ली से पूर्णिया के लिए बस दोपहर 1 बजे, जबकि पूर्णिया से दिल्ली के लिए सुबह 11 बजे रवाना होंगी।
यात्रियों को 24 करोड़ रुपये की सब्सिडी
राज्य सरकार ने यात्रियों और बस ऑपरेटरों के लिए विशेष सब्सिडी की घोषणा की है। यात्रियों को 24 करोड़ रुपये और बस चालकों को 36 करोड़ 35 लाख रुपये की सीट सब्सिडी दी जाएगी।
पटना-दिल्ली रूट के लिए किराए पर सब्सिडी :
- एसी बस: कुल किराया 1,873 रुपये, जिसमें यात्री 1,254 रुपये देंगे और सरकार 619 रुपये की सब्सिडी देगी।
- नॉन-एसी बस: कुल किराया 1,527 रुपये, जिसमें यात्री 1,133 रुपये देंगे और सरकार 394 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी।
- एसी स्लीपर बस: कुल किराया 2,812 रुपये, जिसमें यात्री 1,893 रुपये देंगे और सरकार 919 रुपये की सब्सिडी देगी।
यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं
बीएसआरटीसी ने त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए किराया तय किया है, ताकि निजी बस ऑपरेटर मनमाना किराया न वसूल सकें। सभी बसों में यूपीआई, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए डिजिटल भुगतान की सुविधा होगी। इससे 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी कामगारों व बिहारवासियों को सुरक्षित और सस्ती यात्रा मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







