छपरा। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के प्रमुख डॉ. राहुल राज ने बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल को प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य के स्थानीय युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और इससे रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
डॉ. राहुल राज ने मुख्यमंत्री को इस निर्णय के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि लंबे समय से छात्र संगठन डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर छात्रों की भावनाओं का सम्मान किया है, जिससे छात्र समुदाय में खुशी की लहर है।
उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने एक बार फिर साबित किया है कि वे बिहार के युवाओं की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं। यह नीति न केवल स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में स्थायित्व भी लाएगी।”
डॉ. राहुल राज ने आगे बताया कि 2005 से ही एनडीए सरकार शिक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक लाखों शिक्षकों की नियुक्ति हुई है और यह नई पहल राज्य में बेरोजगारी कम करने में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को शिक्षक बनने का अवसर मिलने से राज्य की शिक्षा प्रणाली को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार होगा। उन्होंने जोड़ा कि एनडीए सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और विधि-व्यवस्था—हर क्षेत्र में बिहार के विकास के लिए निरंतर तत्पर है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



