Special Train: दानापुर से बेंगलुरु के लिए चलेगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने किया अवधि विस्तार
बिहार वासियों को बेंगलुरु जाने में अब नहीं होगी परेशानी
पटना: पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि को बढ़ाने की घोषणा की है। अब ये विशेष ट्रेनें अगस्त माह में भी पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार चलती रहेंगी।
गाड़ी संख्या 03251 – दानापुर – SMVT बेंगलुरु द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष
पूर्व में इस ट्रेन को 28 जुलाई 2025 तक चलाने की अधिसूचना जारी की गई थी। अब इसे 03 अगस्त 2025 से 25 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इस अवधि में यह ट्रेन कुल 8 ट्रिप (यात्राएं) करेगी।
गाड़ी संख्या 03252 – SMVT बेंगलुरु – दानापुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष
यह ट्रेन, जो पहले 30 जुलाई 2025 तक चलनी थी, अब 05 अगस्त 2025 से 27 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस दौरान यह भी कुल 8 ट्रिप संचालित करेगी।
गाड़ी संख्या 03259 – दानापुर – SMVT बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष
पहले 29 जुलाई 2025 तक चलने वाली इस ट्रेन को अब 05 अगस्त 2025 से 26 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इस विस्तार अवधि में यह 4 ट्रिप पूरी करेगी।
गाड़ी संख्या 03260 – SMVT बेंगलुरु – दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष
यह ट्रेन पहले 31 जुलाई 2025 तक संचालित होनी थी, अब इसे 07 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2025 तक के लिए विस्तारित किया गया है। यह भी 4 ट्रिप पूरी करेगी।
अगस्त माह में इन चार ट्रेनों के माध्यम से दोनों दिशाओं में कुल 24 विशेष ट्रिप्स संचालित की जाएंगी। सभी ट्रेनों का समय एवं ठहराव पहले की तरह ही रहेगा।
पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या नजदीकी रेलवे स्टेशन से समय-सारणी की पुष्टि कर लें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



