Deluxe Toilet: छपरा शहर में 20 जगहों पर बनेगा डीलक्स शौचालय और मूत्रालय
पटना नगर निगम के मॉडल पर होगा निर्माण

छपरा। नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय को आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। पटना नगर निगम के डीलक्स मॉडल से प्रेरणा लेते हुए नगर निगम की टीम ने वहां के निर्माण और सुविधाओं का निरीक्षण किया है।
महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, स्वच्छता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा और नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता ने बुधवार को पटना नगर निगम क्षेत्र में निर्मित अत्याधुनिक शौचालय और मूत्रालय का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान वहां की संरचना, स्वच्छता प्रबंधन, साफ-सफाई की तकनीक और नागरिक सुविधा के सभी पहलुओं का गहन अध्ययन किया गया।
इस निरीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया कि छपरा नगर निगम क्षेत्र के व्यस्त बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कुल 18 से 20 स्थानों पर डीलक्स शौचालय और मूत्रालय बनाए जाएंगे। निर्माण का उद्देश्य न केवल स्वच्छता स्तर को बढ़ाना है, बल्कि आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।
महापौर ने बताया कि छपरा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में यह एक अहम पहल है। नगर निगम की कोशिश रहेगी कि इन सभी स्थलों पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि शहरवासियों को सुविधाजनक और साफ-सुथरे शौचालय व मूत्रालय उपलब्ध हो सकें।
यह परियोजना छपरा की छवि को स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई पहचान दे सकती है। साथ ही नगर निगम के इस प्रयास से शहर में स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूती मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



