
छपरा। सारण पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मकेर थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी गुड्डू सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। वह मकेर थाना सहित सारण जिले के कई अन्य थानों में गंभीर अपराधों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा गया
मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुरा मुरहिया गांव निवासी गुड्डू सहनी (पिता – सिंगेश्वर सहनी) की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 4 जुलाई को त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
| क्रम | थाना | कांड संख्या | दिनांक | लागू धाराएँ |
|---|---|---|---|---|
| 1 | मकेर | 60/19 | 29.03.2019 | धारा 188/272/273 IPC, 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम |
| 2 | मकेर | 198/21 | 24.10.2021 | धारा 341/323/324/427/307/386/34 IPC |
| 3 | मकेर | 202/21 | 31.10.2021 | धारा 30/30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम |
| 4 | मकेर | 151/23 | 31.07.2023 | धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम |
| 5 | मकेर | 01/24 | 02.01.2024 | धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम |
| 6 | मकेर | 04/24 | 06.01.2024 | धारा 341/324/325/506/34 IPC |
| 7 | मकेर | 249/24 | 18.10.2024 | धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम |
| 8 | मकेर | 100/23 | 04.06.2023 | धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम |
| 9 | मकेर | 65/25 | 24.03.2025 | धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम |
| 10 | मकेर | 75/25 | 12.04.2025 | धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम |
| 11 | मकेर | 126/25 | 09.06.2025 | धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम |
| 12 | भेल्दी | 290/24 | 05.09.2024 | धारा 8(सी)/21(सी) NDPS अधिनियम |
| 13 | परसा | 76/24 | 06.03.2024 | धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम |
| 14 | परसा | 137/24 | 25.04.2024 | धारा 30(ए)/32(3)/41 बिहार मद्य निषेध अधिनियम |
| 15 | परसा | 125/24 | 08.04.2024 | धारा 30(ए)/32(3)/41 बिहार मद्य निषेध अधिनियम |
इस कार्रवाई में मकेर थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा पूरी सुरक्षा के साथ छापामारी की गई, जिससे अभियुक्त को बिना किसी प्रतिरोध के गिरफ्तार किया जा सका।
क्या बोले एसएसपी:
| “अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में यह एक बड़ी सफलता है। गुड्डू सहनी जैसे वांछित अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। ऐसे फरार अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।” डॉ. कुमार आशीष, एसएसपी सारण |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







