सारण SSP समेत 17 पुलिस पदाधिकारियों को क्राइम कण्ट्रोल और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए मिला राज्यस्तरीय सम्मान
सारण एसएसपी को क्राइम कंट्रोल और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए मिला सम्मान

छपरा। सारण पुलिस को एक बार फिर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त हुई है। विधि-व्यवस्था संधारण, जघन्य कांडों के त्वरित उद्भेदन और अभियुक्तों को सजा दिलाने में प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले सारण जिले के 17 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को बिहार के पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
सारण एसएसपी को क्राइम कंट्रोल और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए मिला सम्मान
इस अवसर पर सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष को भी उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में उनके नेतृत्व की सराहना की गई है।
Railway News: गोरखपुर पिट लाइन के पुनर्निर्माण के कारण कई ट्रेनों का अस्थायी मार्ग विस्तार |
साइबर डीएसपी को मिला सम्मान
इसी क्रम में, राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2024 में उत्कृष्ट परेड कमांडिंग के लिए पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, साइबर अमन को बीएसएफ महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डीजी डिस्क से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें परेड में बेहतरीन समन्वय और अनुशासन का प्रदर्शन करने के लिए प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप यह प्रशस्ति पत्र वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष द्वारा अपराध निरोध गोष्ठी के उपरांत हुए पारितोषिक वितरण समारोह में सौंपा गया।
Model Police Station: सारण के मशरक को मिला अत्याधुनिक थाना भवन, SSP ने किया उद्घाटन |
इस सम्मान से सारण पुलिस की टीम का मनोबल और उत्साह और बढ़ा है। लगातार अपने दायित्वों का निष्ठा और दक्षता से निर्वहन कर रही पुलिस को यह सम्मान उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।
इन पुलिस पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित:
| क्रम संख्या | नाम एवं पदनाम | पदस्थापन |
|---|---|---|
| 1 | राज कुमार | पु0 उपा0–सह–अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर–2 |
| 2 | अमन | पु0 उपा0–सह–थानाध्यक्ष साइबर थाना, सारण |
| 3 | पु0नि0 विरेंद्र कु० सिंह | पुलिस निरीक्षक, एकमा |
| 4 | पु0नि0 राकेश कु० सिंह | पुलिस निरीक्षक, मढ़ौरा |
| 5 | पु0नि0 राजनंदन | थानाध्यक्ष, सोनपुर थाना |
| 6 | पु0नि0 मुकेश कुमार | थानाध्यक्ष, मढ़ौरा थाना |
| 7 | पु0अ0नि0 प्रभात कुमार | थानाध्यक्ष, रसूलपुर थाना |
| 8 | पु0अ0नि0 रविन्द्र कुमार | रसूलपुर थाना |
| 9 | पु0अ0नि0 मंटु कुमार | डेरनी थाना |
| 10 | पु0अ0नि0 दीपक कु० सिंह | अपराध शाखा |
| 11 | पु0अ0नि0 सुजीत कुमार | जिला आसूचना इकाई, सारण |
| 12 | स0अ0नि0 रंजीत कुमार सिंह | सोनपुर थाना |
| 13 | स0अ0नि0 विनय कुमार | सोनपुर थाना |
| 14 | सि०/75 ब्रजेश कुमार | जिला आसूचना इकाई, सारण |
| 15 | सि०/275 विकास कुमार | जिला आसूचना इकाई, सारण |
| 16 | सि०/1056 उदय कु० ठाकुर | अंगरक्षक, SDPO मढ़ौरा |
| 17 | सि०/931 रजनीकांत पासवान | अंगरक्षक, ADJ 17वीं सारण |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 28, 2026छपरा शहर में बनेगा शवदाह गृह, प्रमुख डॉ. राहुल राज ने DDC से की मांग
राजनीतिFebruary 28, 2026सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में शोषण का भंडाफोड़, 9 लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया
क्राइमFebruary 28, 2026Cyber Crime: सारण में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, दो कांडों में 6 गिरफ्तार, करोड़ों की अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा
छपराFebruary 28, 2026छपरा में अब नहीं लगेगा जाम! फ्लाईओवर-वीयूपी को मिली रफ्तार, भारी वाहनों के लिए नई व्यवस्था लागू







