Chhapra News: शिशु पार्क को संवारने की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपा गया, कमिटी का होगा गठन
डीएम ने बनाई पर्यवेक्षण समिति

छपरा। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शिशु पार्क, छपरा को अब और बेहतर बनाया जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा इस पार्क के मेंटेनेंस का जिम्मा अब वन विभाग को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही पार्क के समुचित विकास एवं अनुश्रवण के लिए एक उच्च स्तरीय पर्यवेक्षण समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया है।
यह निर्णय शनिवार को जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आहूत बैठक में लिया गया। बैठक में पार्क के भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा की गई और यह सहमति बनी कि इसका रखरखाव वन विभाग की देखरेख में होना चाहिए, ताकि इसे और हराभरा व बच्चों के लिए आकर्षक बनाया जा सके।
पर्यवेक्षण समिति में होंगे ये अधिकारी
शिशु पार्क के विकास कार्यों की निगरानी और सलाह देने के लिए बनाई गई पर्यवेक्षण समिति में निम्न पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल होंगे:
- वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO)
- नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम
- अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर छपरा
- सहायक निदेशक, उद्यान विभाग
- जिला मत्स्य पदाधिकारी
- कार्यपालक अभियंता, विद्युत छपरा पश्चिम
- स्थानीय जनप्रतिनिधि
यह समिति पार्क के विकास, सौंदर्यीकरण और समुचित प्रबंधन पर निगरानी रखेगी तथा आवश्यक सुझाव और रणनीतियां भी उपलब्ध कराएगी।
वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार शिशु पार्क बनकर तैयार हो गया है. कभी असामाजिक तत्वों का अड्डा और पशुओं का बसेरा रहे इस स्थान को अब एक खूबसूरत, हाइटेक और आधुनिक पार्क में तब्दील कर दिया गया है. यह परिवर्तन अपने आप में एक मिसाल है, जहां अब हर कोई सुकून, सुंदरता और संगीत का अनुभव कर सकता है.
बता दें कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से सांसद राजीव प्रताप रुडी द्वारा सांसद निधि से तैयार यह शिशु पार्क अब शहर के लोगों के लिए एक बेहतरीन सैरगाह बन गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए इसमें मनोरंजन की पूरी व्यवस्था है. पार्क का डिजाइन नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने किया है। शाम के समय जब आर्टिफिशियल लाइट और म्यूजिकल फाउंटेन की धुनें गूंजती हैं, तो यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।
बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए बना मनोरंजन का केंद्र
पार्क में चिल्ड्रन प्ले स्टेशन, योग स्थान, रिंग फाउंटेन, म्यूजिकल फाउंटेन शो, म्यूजिकल कलर लाइट, कैफेटेरिया, एम्फीथिएटर, फूड कोर्ट, पार्किंग, शौचालय, पेयजल, और अंडरग्राउंड इरिगेशन व ड्रेनेज सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. पार्क सुबह पांच बजे से नौ बजे तक आम जनता के लिए निशुल्क खुला रहेगा, जबकि नौ बजे के बाद से शाम आठ बजे तक एक न्यूनतम शुल्क पर इसका प्रवेश रहेगा.
सेल्फी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र
शहर के युवाओं को अब एक नया और खूबसूरत सेल्फी स्पॉट मिल गया है। तालाब के किनारे, रंगीन फव्वारों के सामने या हरियाली से भरे ट्रैक पर घूमते हुए लोग एक से एक यादगार तस्वीरें ले सकते हैं। पार्क का हर कोना फोटो लेने वालों के लिए परफेक्ट बैकड्रॉप प्रदान करता है. इसके अलावा पार्क में हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। साथ ही कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गयी है।स्थायी बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया जारी है, जिसे पूरा होते ही पार्क की रात की रौनक और बढ़ जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



