
छपरा। सारण जिले में हॉकी खेल को पुनर्जीवित करने और उसे नई दिशा देने के उद्देश्य से हॉकी एसोसिएशन ऑफ सारण की एक ऐतिहासिक बैठक शहर के निजी एक स्कूल में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह बैठक सारण में हॉकी के नव निर्माण का आधार बनेगी और आने वाले वर्षों में यहां से राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे।
बैठक में हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष मो. दानिश खान, राज्य सचिव राणा प्रताप सिंह, राज्य कोच सुनील कुमार तथा राज्य संयोजक राजा सिंह राणा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन सारण हॉकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ ने किया। उन्होंने राज्यस्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिला इकाई के सभी सदस्यों का परिचय भी प्रस्तुत किया।
युवाओं को किया जायेगा प्रशिक्षित
राज्य सचिव राणा प्रताप सिंह ने घोषणा की कि सारण को शीघ्र ही प्रशिक्षित हॉकी कोच उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी वर्ष में छपरा में राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
सारण एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार सिंह ने जिले के स्कूलों में हॉकी को प्रोत्साहित करने की योजनाएं साझा करते हुए बताया कि जल्द ही जिला हॉकी टीम का गठन किया जाएगा।
जिला सचिव विक्की आनंद ने सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस आयोजन को सारण में हॉकी के भविष्य के लिए एक सशक्त पहल बताया।
मुख्य संरक्षक डॉ. एस.के. पांडेय ने अपने संबोधन में आश्वस्त किया कि हॉकी के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
Chhapra Double Decker Flyover: 411 करोड़ की लागत से बन रहा है फ्लाईओवर, अब तक 75% काम पूरा |
जेपी विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. विश्वमित्र पांडेय ने जानकारी दी कि इस वर्ष विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर में हॉकी को शामिल किया जाएगा, जिससे कॉलेज स्तर पर भी खिलाड़ियों को मंच मिल सकेगा।
बैठक में सुरेश प्रसाद सिंह, सुनील सिंह, प्रीति सिंह, चंदन कुमार सिंह, भंवर किशोर, सौरभ कुमार ‘ट्विंकल’, किशन गुप्ता, अविनाश पांडेय और प्रमोद सिंह सहित कई प्रतिष्ठित सदस्य मौजूद रहे।
यह बैठक न केवल सारण में हॉकी को एक नई ऊर्जा देने वाली रही, बल्कि इससे यह भी सिद्ध हुआ कि जिला स्तर पर खेलों के प्रति प्रतिबद्धता अब नए स्वरूप में सामने आ रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



