JPU Chhapra: छपरा-गोपालगंज के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 20 मई तक लें वोकेशनल कोर्स में दाखिला
7 कॉलेजों में विभिन्न वोकेशनल कोर्स संचालित

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (Jaiprakash University Chhapra ) प्रशासन ने स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर में एडमिशन की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए तीन वर्षीय वोकेशनल कोर्स (Vocational course) में नामांकन के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 10 मई निर्धारित थी।
JPU के पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन
विवि प्रशासन के अनुसार, इच्छुक छात्र अब विवि की आधिकारिक वेबसाइट www.jpv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह कदम उन छात्रों के लिए राहत भरा है जो अपने गृह जिले में रहकर पारंपरिक स्नातक कोर्स की बजाय व्यावसायिक (वोकेशनल) शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
ये भी पढ़े: बिहार Home Guard भर्ती 2025: सारण समेत कई जिलों के अभ्यर्थियों का Admit Card जारी
जेपी विश्वविद्यालय के अंतर्गत छपरा और गोपालगंज जिले के कुल 7 कॉलेजों में विभिन्न वोकेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन कॉलेजों में निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है:
छपरा जिले के कॉलेज:
- राजेन्द्र कॉलेज, छपरा
- बीबीए
- बीसीए
- बीएमसी
- बॉयोटेक्नोलॉजी
- बीए इन फंक्शनल हिन्दी
- जगदम कॉलेज, छपरा
- बीएमसी
- बॉयोटेक्नोलॉजी
- बीए इन फंक्शनल हिन्दी
- बीएससी इन्वायरमेंटल साइंस
- इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी
- गंगा सिंह कॉलेज, छपरा
- बीबीए
- बीसीए
- बीएससी इन फिश एंड फिशरीज
- रामजयपाल कॉलेज, छपरा
- बीएमसी
- बीए इन कम्युनिकेटिव इंग्लिश
- पीएन कॉलेज, परसा
- बीएमसी
- बीए इन फंक्शनल हिन्दी
- बीए इन फंक्शनल इंग्लिश
- इन्वायरमेंटल साइंस
- कम्युनिकेटिव इंग्लिश
- बीए इन एडवरटाइजिंग, सेल्स प्रमोशन एंड मैनेजमेंट
गोपालगंज जिले के कॉलेज:
- बीपीएस कॉलेज, भोरे
- बीएमसी
- बीए इन फंक्शनल हिन्दी
- बीए इन फंक्शनल इंग्लिश
- गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ
- बीएमसी
- बीए इन फंक्शनल हिन्दी
- बीए इन फंक्शनल इंग्लिश
- इन्वायरमेंटल साइंस
- बीए इन एडवरटाइजिंग, सेल्स प्रमोशन एंड मैनेजमेंट
Author Profile

Latest entries
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!



