छपरा। सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मशरक थाना क्षेत्र में 50,000 रुपये की चोरी की घटना के महज कुछ घंटों में ही पुलिस ने कोढ़ा गिरोह के दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा। यह वही गिरोह है, जिसने हाल के महीनों में सारण जिले के कई थाना क्षेत्रों में पैसों की चोरी और छिनतई की वारदातों को अंजाम दिया था।
कैसे हुआ खुलासा?
30 अप्रैल को उपेन्द्र ब्रदर्स पेट्रोल पंप, मशरक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब शैलेन्द्र कुमार सिंह की कार का शीशा तोड़कर उनके 50,000 रुपये चोरी कर लिए गए। जैसे ही मामले की जानकारी थाना को मिली, कांड संख्या 183/25 के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर सटीक कार्रवाई की। नतीजतन, मशरक मुन्नी मोड़ पर चेकिंग के दौरान गिरोह के दो सक्रिय सदस्य — पवन यादव और मोनू यादव को रंगे हाथ पकड़ा गया।
पकड़े गए अपराधियों का इतिहास भी डरावना
यह गिरोह सिर्फ एक घटना तक सीमित नहीं रहा है। दोनों अभियुक्त कोढ़ा थाना, जिला कटिहार के निवासी हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें दिघवारा, अवतारनगर और अमनौर थानों की चोरी की घटनाएं शामिल हैं।
पूर्व अपराधों की कड़ी:
- मशरक थाना कांड सं. 641/24 – धारा 304(2)
- दिघवारा थाना कांड सं. 143/25 – धारा 303(2), 134
- अवतारनगर, अमनौर कांड – धारा 304(2)
गिरफ्तारी के वक्त क्या मिला?
- चोरी की राशि: ₹2500 (अभी तक बरामद)
- एक चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
- कार का शीशा तोड़ने वाले तीन मास्टर फाइटर टूल्स
- एक मोबाइल फोन
- यहां तक कि एक खुजली का पाउडर भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस अब संभावित डायवर्जन टेक्निक के रूप में देख रही है।
पुलिस की रणनीति और टीम वर्क
इस पूरी कार्रवाई में मशरक थाने की पुलिस टीम के अलावा जिला आसूचना इकाई, सारण की भूमिका भी अहम रही। पुलिस के मुताबिक, कोढ़ा गैंग संगठित रूप से विभिन्न जिलों में वारदातों को अंजाम देता है और स्थानीयता से दूर रहने के कारण इन्हें पकड़ना चुनौतीपूर्ण होता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court: 11 साल बाद छपरा कोर्ट का बड़ा फैसला, मासूम की हत्या मामले में महिला को उम्र कैद की सजा
- November 28, 2026छपराफर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान!सारण पुलिस ने छात्राओं को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके
- November 28, 2026खेलमोबाइल-टीवी छोड़िए, मैदान में उतरिए! राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में 28 दिसंबर से लगेगा विंटर कैंप, 10 खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण
- November 28, 2026छपरासोनपुर मेले में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को बनाएंगे उद्यमी; बिहार को देश के 5 विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य



