बिहार के लाल हेमंत मिश्रा ने UPSC में लहराया सफलता का परचम, SDM से बने IAS
बक्सर। “जब सही दिशा में प्रयास होता है और लगन से किसी काम को किया जाता है तो सफलता निश्चित है” — इस बात को बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने पूरी तरह से सच साबित कर दिखाया है। मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल बन चुके हेमंत ने पहले BPSC और फिर UP PCS जैसी कठिन परीक्षाओं को पास किया, लेकिन उनका असली सपना था UPSC – देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा।
साल 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने न सिर्फ UPSC पास किया, बल्कि शानदार रैंक के साथ देशभर में अपनी पहचान भी बना ली।
हेमंत मिश्रा मूल रूप से बक्सर जिले के धोबी घटवा इलाके के रहने वाले हैं। उनके पिता ओम प्रकाश मिश्रा का सपना था कि उनका बेटा कुछ बड़ा करे, और हेमंत ने उस सपने को साकार कर दिखाया। 2022 में भी उन्होंने UPSC की परीक्षा में सफलता पाई थी और वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एसडीएम के पद पर तैनात हैं।
हेमंत की इस उपलब्धि से उनका परिवार बेहद गर्व महसूस कर रहा है। खासतौर पर उनके माता-पिता की आंखों में बेटे की मेहनत और सफलता की चमक साफ देखी जा सकती है।
उनकी सफलता का श्रेय जहां उनकी खुद की लगन और मेहनत को जाता है, वहीं उनके परिवार के समर्थन ने भी उन्हें इस कठिन सफर में कभी टूटने नहीं दिया।
हेमंत की यह कहानी देश के लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है। यह कहानी बताती है कि अगर इरादा पक्का हो, मेहनत सच्ची हो और लक्ष्य पर पूरा फोकस हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



