सारण का ऐतिहासिक सूर्य मंदिर जहां सूरज देवता स्वयं करते हैं मनोकामनाएँ पूर्ण, वहीं होगा विराट विश्व शांति महायज्ञ

छपरा : जिले के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर कोठियाँ नरावं में आगामी 18 अप्रैल शनिवार से नारायण विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। यज्ञाचार्य डॉ. भारद्वाज शास्त्री जी महाराज, काशी के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और भक्ति की गंगा बहेगी।
प्रवचन, रामायण पाठ और रामलीला का विशेष आयोजन
महायज्ञ में प्रतिदिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक डॉ. पुण्डरीक शास्त्री जी महाराज, काशी के अमृतमय प्रवचन होंगे। श्री श्री 108 सप्तऋषि आत्माराम दास जी महाराज, फतेहा धाम के नेतृत्व में रामायण पाठ होगा, वहीं मथुरा की सुप्रसिद्ध मंडली द्वारा रामलीला और रासलीला का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक उत्सव के साथ सेवा भाव का संगम
आने वाले साधु-संतों का स्वागत मंदिर के मुख्य पुजारी श्री श्री 108 विष्णुदास जी महाराज करेंगे। भव्य शोभायात्रा सूर्यमंदिर से आरंभ होकर धनौरा बाजार, मुसेपुर चौक, डुमरी अड्डा होते हुए गंगा घाट तक जाएगी, जहाँ से भक्त गंगा जल लेकर पुनः यज्ञ मंडप में लौटेंगे।
प्रशासनिक सहयोग एवं व्यापक प्रबंधन
महायज्ञ को सफल बनाने हेतु सभी विभागों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। मंच संचालन से लेकर सुरक्षा, जल, सफाई, प्रसाद, मीडिया और अतिथि सत्कार तक की जिम्मेदारी स्थानीय समितियों और अधिकारियों के सहयोग से निभाई जा रही है। अवतार नगर थाना प्रभारी व गरखा आंचलाधिकारी ने यज्ञ स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था की पुष्टि की है।
आस्था का केंद्र बना सूर्य मंदिर
उत्तर बिहार का एकमात्र सूर्य मंदिर, जहाँ भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं, यहाँ पूर्व में भी कई भव्य यज्ञों का आयोजन हो चुका है। रामजानकी एवं भगवान शिव मंदिर पहले से ही इस क्षेत्र को धार्मिक आस्था से जोड़ते हैं।
विशेष: छठ महापर्व पर जिले भर से आते हैं श्रद्धालु
साल में दोनों छठ महापर्व पर यहाँ हजारों श्रद्धालु छठी मईया को अर्घ्य देने आते हैं। सूर्य मंदिर सेवा समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की जाती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







