सारण में फर्जी अफसर बनकर ट्रक चालक से लूट, दो राउंड फायरिंग भी की, पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा

छपरा। सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में लूट की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 12 अप्रैल की रात बलडिहाँ मंदिर के पास की है, जहां एक ट्रक चालक और खलासी के साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिवान की ओर से आई एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने खुद को बड़ा अधिकारी बताते हुए ट्रक चालक और खलासी से मारपीट की। अपराधियों ने पिस्टल से दो राउंड फायरिंग भी की और मौके से पीड़ितों का मोबाइल फोन और ₹19,300 नकद लूटकर फरार हो गए।
घटना के संबंध में पीड़ित की लिखित शिकायत पर कोपा थाना में कांड संख्या 72/25, दिनांक 12.04.25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (4) बी.एन.एस. और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। कोपा थाना पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई है:
- अमृत कुमार, पिता- धर्मेश प्रसाद यादव, निवासी- बसडिला, थाना- कोपा, जिला- सारण।
- मुन्ना कुमार चौधरी, पिता- राजेन्द्र चौधरी, निवासी- अनवल, थाना- कोपा, जिला- सारण।
पुलिस द्वारा बरामद सामग्रियां:
- एक मोबाइल फोन
- एक स्कॉर्पियो गाड़ी
कोपा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त



