
छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में सोमवार की सुबह आपसी विवाद के दौरान गोली चलने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुराने विवाद में चली गोली
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भावलपुर निवासी कुंदन सिंह (पिता जयप्रकाश सिंह) और छोटू सिंह एवं विवेक सिंह (दोनों पिता विजय सिंह) के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान छोटू सिंह ने आवेश में आकर गोली चला दी। गोली अमन कुमार (उम्र 18 वर्ष, पिता उमेश साह, निवासी ग्राम सुथिहार, थाना डेरनी) को जा लगी। घायल अमन कुमार अपने मामा सुनील कुमार (पिता रघुनाथ साह) के घर भावलपुर में रह रहा था।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल मढ़ौरा पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मढ़ौरा) और अंचल पुलिस निरीक्षक (मढ़ौरा) पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य एकत्र किए और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्राथमिक जांच में यह मामला पुरानी आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। मढ़ौरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित छोटू सिंह की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि “घटना की गहन जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही गिरफ्तारी कर विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल गांव में शांति और विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!







