लिच्छवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे दो यात्री, पुलिस ने ली तलाशी तो बैग से मिला अंग्रेजी शराब

छपरा। रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) वाराणसी मंडल के निर्देश पर गठित टास्क टीम, रेसुब पोस्ट छपरा व अआशा छपरा द्वारा चलाए गए विशेष निगरानी अभियान के तहत 11 अप्रैल 2025 को बड़ी सफलता हाथ लगी। रेलवे स्टेशन एकमा और छपरा के बीच चल रही गाड़ी संख्या 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस के कोच संख्या 231094/C (M-1) से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल कुमार (21 वर्ष) एवं रोहित कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दोनों परवेजाबाद बदुराही, थाना सोनपुर, जिला छपरा के निवासी हैं। ये दोनों तस्कर तीन भारी पिट्ठू बैग के साथ संदेहास्पद अवस्था में यात्रा कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उनके बैग से कुल 29.04 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹26,200 बताई जा रही है।
बरामद शराब में शामिल ब्रांड:
Royal Stag Whisky: 8 बोतल (750ml)
After Dark Blue Whisky: 50 बोतल (180ml)
8 PM Black Whisky: 78 बोतल (180ml)
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के कारण, दोनों तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद रा.रे.पु./छपरा को सुपुर्द कर दिया गया। उनके खिलाफ अपराध संख्या-54/25, धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच LSI मंजू देवी द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी और कार्रवाई में शामिल टीम:
ASI शैलेन्द्र पाण्डेय (सीवान)
HC परमेंद्र राय (सीवान)
HC धर्म प्रकाश मिश्र (सीवान)
CT रामकृपाल यादव (छपरा)
CT संजय यादव (छपरा)
CT दिलीप कुमार (CIB छपरा)
रेसुब की यह सख्त कार्रवाई शराब माफियाओं के खिलाफ चल रही मुहिम का अहम हिस्सा मानी जा रही है, जिससे तस्करों में खलबली मच गई है। रेलवे सुरक्षा बल ने आगे भी इस तरह की सतर्कता जारी रखने का संदेश दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



