छपरा-बलिया रेलखंड पर सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड के रिविलगंज स्टेशन से पूरब रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ढाला के पास ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवती की मौत हो गईं। जानकारी के अनुसार रिविलगंज स्टेशन से पूरब रेलवे ढाला के पास सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख़्मी हो गईं।
जिसको बाद स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो आनन – फानन में ईलाज के लिए रिविलगंज समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे जहाँ ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विनोद कुमार ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने रिविलगंज थाना को दिया। सूचना के बाद रिविलगंज थाना की पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस संबंध में रिविलगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि एक अज्ञात युवती के ट्रेन से गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव को सुरक्षित रखा गया है। इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दे दी गईं है।
अभी तक मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास कोई ऐसा परिचय पत्र नहीं मिला है जिसके आधार पर उसकी पहचान की जाए। उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कोशिश की जा रही है। युवती की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष की होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



