एएन शिक्षण संस्थान गंडामन में शुरू हुआ स्काउट गाइड का प्रथम सोपान परीक्षण शिविर

छपरा। जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट और गाइड सारण के निर्देश पर प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को मशरख प्रखंड के धर्मसती गंडामन में स्थित एएन शिक्षण संस्थान के परिसर में आयोजित किया गया।यह शिविर अगले छह दिनों तक चलेगा I जिला मुख्य आयुक्त सारण के द्वारा शिविर प्रधान के रूप में बेसिक स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति पुरस्कृत स्काउट प्रणव एवं गाइड में शिविर प्रधान के रूप में एडवांस गाइड कैप्टन रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है I
वही स्काउट में शिविर सहायक के रूप में स्काउट मास्टर चंदन कुमार और विकास कुमार को नियुक्त किया गया है।बुधवार को शिविर का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक सत्यप्रकाश मिश्रा,प्राचार्य उज्ज्वल कुमार और शिविर प्रधान प्रणव के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया।उद्घाटन समारोह में विद्यालय के निदेशक सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है।वही प्राचार्य उज्ज्वल कुमार ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना का विकास कराता है I
इस शिविर में ए० एन० शिक्षण संस्थान गंडामन के लगभग 40 स्काउट और 40 गाइड भाग ले रहे हैं Iउद्घाटन समारोह में विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार,देवनाथ कुमार,पीयूष कुमार,कुमारी मुक्ता,असलम हुसैन एवम् अन्य शिक्षक एवम् शिक्षिका आदि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



