छपरा
सारण के ग्रामीण SP ने लापरवाही के आरोप में मशरक थानाध्यक्ष पर की बड़ी कार्रवाई, लाइन हाजिर

छपरा। सारण जिले के मसरख थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अजय कुमार को अपराध नियंत्रण में विफलता और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सारण द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उप-महानिरीक्षक सारण क्षेत्र छपरा को अनुशंसा भेजी थी, जिस पर अनुमोदन मिलने के बाद यह कदम उठाया गया।
पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि पुलिस निरीक्षक अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज किया गया है। इसके साथ ही, उन्हें विभागीय कार्रवाई के खिलाफ 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दिशा में की गई थी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि थानाध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर
- September 19, 2026क्राइमChhapra News: लूटकांड के तीन वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, टिंकू सिंह समेत तीन गिरफ्तार



