सारण होते हुए अयोध्या से जनकपुर तक बनेगा राम जानकी पथ, इलाके में आएंगी समृद्धि

छपरा। प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या और मां सीता की जन्मस्थली जनकपुर तक प्रस्तावित एनएच 227 ए राम जानकी पथ का निर्माण कार्य के लिए भूमी अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है। सीओ मशरक सुमंत कुमार ने निर्माण कार्य के अधिकारी और कार्यालय परिसर में कर्मचारियों के साथ बैठक की और मशरक के देवरिया,बंसोही और चैनपुर गांव में अधिग्रहित की जा रही भूमी का निरीक्षण किया। प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि राम-जानकी पथ के निर्माण से इलाके में समृद्धि आएगी।
इस पथ के बनने से पर्यटन, व्यापार, रोज़गार, और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे आर्थिक लाभ होगा और बेहतर कनेक्टिविटी से स्वास्थ्य, शिक्षा, और उद्योग क्षेत्र में भी सकारात्मक असर पड़ेगा। सीओ सुमंत कुमार ने बताया कि इसके लिए राजस्व विभाग की टीम अंचल लिपिक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कई पंचायतों में कैंप लगा रहीं हैं। वहीं जिन लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत हैं वह सीधे अंचल कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। वहीं राम-जानकी मार्ग में भूमी अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है।
जानकारी के अनुसार राम जानकी मार्ग के लिए मशरक प्रखंड के जिन गांवों की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए चिन्हित किया गया है। उनमें चैनपुर,किशुनपुरा, मठिया, देवरिया,दुमदुमा,दुरगौली, बहरौली और बंसोही गांव शामिल हैं। सीओ सुमंत कुमार ने बताया कि मशरक के 5 किलोमीटर की दूरी में सड़क गुजरेगा।
अंचल लिपिक प्रवीण कुमार ने बताया कि 8 गांवों की 23 एकड़ की जमींन अधिग्रहण की जानी है जिसके लिए 27 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। जिसमें अभी तक 15 करोड़ रुपए का भूमी मुवाअजा के रूप में भुगतना किया जा चुका है। प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सारण के मशरक एवम पानापुर प्रखंड के गांव से यह महत्वपूर्ण मार्ग गुजरेगी ।
क्षेत्र का भी विकास धार्मिक , पर्यटन स्थल के रूप में होने की उम्मीद जगी
इससे सारण राम जानकी पथ का हिस्सा बनेगा और इस क्षेत्र का भी विकास धार्मिक , पर्यटन स्थल के रूप में होने की उम्मीद जगी हैं। वहीं उन्होंने कहा कि राम-जानकी पथ में मशरक में भूमी अधिग्रहण में जिला भू-अर्जन विभाग की भुगतान में भ्रष्टचार बड़ी बाधा उत्पन्न कर रहीं हैं जिसकी शिकायत जिलाधिकारी सारण से की गयी हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



