सोनपुर मेला में निगरानी के लिए बनेगा वॉच टावर, 100 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
छपरा। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के आयोजन को लेकर 12 अलग अलग कोषांग पूर्व में गठित किये गये हैं। इसमें एक स्मारिका कोषांग को भी जोड़ा जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए पर्यटन विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन सारण द्वारा कलाकारों का चयन किया जा रहा है। इसके साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध कला जत्था द्वारा भी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति की जाएगी। इसको लेकर जिलाधिकारी अमन समीर ने बैठक आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
प्रस्तुति की विधाओं एवं कलाकारों के चयन में विविधता बरती जाएगी। कलाकारों के चयन की प्रक्रिया को 5 नवंबर तक पूरा करने को कहा गया है। मेला क्षेत्र में साफ सफाई के लिए सेक्टर वार व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
महत्वपूर्ण जगहों पर होगी बैरिकेडिंग
विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से सभी आवश्यक एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन हेतु ड्रॉप गेट तैयार किया जा रहा है। समस्त व्यवस्था को 10 नवंबर तक पूरा करने को कहा गया है। लागू होने वाले ट्रैफिक प्लान का व्यापक प्रचार प्रसार पूर्व से ही सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि मेला में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की कठिनाइ का सामना न करना पड़े।
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
मेला क्षेत्र में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी विधि व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए भी निविदा के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। उपयुक्त एवं आवश्यक स्थलों पर वॉच टावर भी बनाया जाएगा आकस्मिक स्थिति के लिए क्विक रिस्पांस टीम तैनात की जाएगी। जिसके लिए 100 पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यालय प्रबंधन के संबंध में सभी पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



