
छपरा। सारण जिले के दरियापुर हरपुर गांव में रहने वाली पुष्पा देवी के जीवन में अंधेरे छा गए हैं। उनके पति, चंदेश्वर महतो, जिनकी दोनों किडनियाँ पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं, इलाज की जद्दोजहद में हैं। पुष्पा देवी ने मीडिया के माध्यम से अब लोगों से मदद की गुहार लगाई है, क्योंकि उनके पास इलाज के लिए और कोई रास्ता नहीं बचा है।
पुष्पा देवी ने बताया कि उनका पति घर का अकेला कमाने वाला सदस्य था और उनके दो मासूम बेटियाँ भी हैं। पिछले कुछ महीनों से चंदेश्वर महतो का इलाज चल रहा था, लेकिन बढ़ते खर्चे और आर्थिक स्थिति के चलते अब वे पूरी तरह से असहाय हो गए हैं। घर में एक ओर संकट की घड़ी में, उन्हें अपने पति के इलाज के लिए मदद की सख्त जरूरत है।
यहां QR Code से मदद करें

पुष्पा देवी ने कहा, “हमारे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है, इलाज के लिए जो भी मदद हो सके, वही हमारे लिए भगवान का आशीर्वाद होगा।”
यह मामला न केवल मानवता की अपील करता है, बल्कि हमारे समाज में एकजुटता और सहायता की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। अब देखना यह है कि क्या स्थानीय प्रशासन और समाज की मदद से पुष्पा देवी के परिवार को राहत मिलती है।
Author Profile

Latest entries
क्राइमMay 16, 2026सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में गंदा खेल बेनकाब! 50 लड़कियां मुक्त, 20 आरोपी गिरफ्तार
क्राइमMay 16, 2026Crime News: सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 3 किलो चांदी और 25 ग्राम सोना के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार
क्राइमMay 16, 2026बिहार में अपराधियों पर कसा शिकंजा, 7624 अभियुक्तों को सजा, 453 को उम्रकैद
देशMay 15, 2026क्या आपका बच्चा भी मोबाइल देखकर खाना खाता है? AIIMS रिपोर्ट ने चौंकाया



