सोनपुर मेला में बनाया गया 21 पुलिस थाना और 9 वाच टावर, 380 जगहों पर लगा CCTV कैमरा

छपरा। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2024 के सफल आयोजन को लेकर मुख्य सचिव बिहार अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर्विभागीय बैठक आहुत की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव- सचिव द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित मेला में कराये जा रहे कार्यों के बारे एक-एक कर जानकारी दी गई। विधि-व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी गई।
8 अस्थाई चिकित्सा शिविर लगाये जायेंगे:
स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से मेला क्षेत्र में 8 अस्थाई चिकित्सा शिविर लगाये जायेंगे।पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के माध्यम से मेला क्षेत्र को 8 वार्ड में बांट कर प्रत्येक वार्ड में एक-एक पशु चिकित्सालय कार्यरत किया जा रहा है। साथ ही सोनपुर का स्थाई पशु चिकित्सालय भी 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। एक पशु एम्बुलेटरी वैन भी तैनात किया गया है। सभी जगह चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
पीएचईडी द्वारा पेयजल एवं अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था की गई है। उद्योग विभाग के माध्यम से 21 विधाओं के 63 शिल्पकारों/बुनकरों द्वारा अपने कलाकृति का प्रदर्शन किया जायेगा।ऊर्जा विभाग द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में विद्युत आपूर्त्ति हेतु केबल के माध्यम से व्यवस्था की गई है। उनके द्वारा अस्थाई विद्युत कनेक्शन देने हेतु कार्रवाई की जा रही है।
विधि व्यवस्था के लिये 21 पुलिस थाना एवं 9 वाच टावर बनाये गये :
जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने बताया कि संपूर्ण मेला क्षेत्र को 4 सेक्टर में बांट कर साफ-सफाई हेतु निविदा के माध्यम से एजेंसी को प्राधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में विधि व्यवस्था के लिये 21 पुलिस थाना एवं 9 वाच टावर बनाये गये हैं। विधि व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन के लिये सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 26 सेक्टर में बांटा गया है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने हेतु 40 स्थलों पर ड्रॉप गेट बानाये गये हैं। 380 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं।
जिलाधिकारी वैशाली ने भी यातायात प्रबंधन को लेकर की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त सारण गोपाल मीणा एवं आयुक्त तिरहुत प्रमण्डल एम सरवनन ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
बैठक में सभी संबंधित विभागों के प्रधान सचिव- सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त सारण-तिरहुत, जिलाधिकारी सारण-वैशाली, पुलिस अधीक्षक सारण-वैशाली सहित सारण जिला के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







