जेपी विवि के कुलपति का आदेश: यूजीसी के नियमों के अनुसार हो पीएचडी का डिग्री

छपरा।जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नात्तकोत्तर गवेषणा परिषद की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो प्रमेंद्र कुमार बाजपेयी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के अधिषद कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
राज्यपाल सचिवालय (बिहार सरकार ) द्वारा अनुमोदित पीएचडी नियमावली 2016 एवं संशोधित नियमावली 2018 के प्रावधानों पर विचार -विमर्श किया गया। साथ ही इन प्रावधानों को लागू करने के लिए समुचित व्यवस्था करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए कुलपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी पीएचडी यूजीसी के नियमों के अंतर्गत ही निर्गत होनी चाहिए अन्यथा वे डिग्री पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि पीएचडी करने वाले किसी भी छात्र -छात्रा के साथ कोई अन्याय न हो, इसका ख्याल गाइड और अन्य सम्बंधित लोगों को रखना होगा। यूजीसी 2016 रेगुलेशन लागू करने के लिए कुलपति ने एक कमिटी का गठन किया है। बैठक में विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



