छपरा में दून सेंट्रल स्कूल के 37 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हासिल की सफलता

छपरा। शहर के प्रतिष्ठित दून सेंट्रल स्कूल के 37 विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 में कुल 300 अंक में 240 से अधिक अंक हासिल किए । जिसमे सर्वप्रथम वैभव हितेश ने 287 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल किया ।
संचालक संतोष कुमार मिश्रा एवं प्राचार्य श्रीकांत सिंह के द्वारा नामांकन से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी देते हुए बताया गया कि सैनिक स्कूल सोसाइटी के द्वारा 7 चरणों में ई काउंसलिंग करने का मौका दिया जाएगा । जो कि प्रथम काउंसलिंग दिनांक 17 मार्च से 19 मार्च तक sainikschoolecounselling पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा ।
उसके बाद सोसाइटी के द्वारा पोर्टल पर चयनित बच्चों कि सूची उपलब्ध कराई जाएगी । जिन बच्चों को चयनित विद्यालय की सूची में नामांकन लेना होगा तो पोर्टल पर स्वीकार (ACCEPT) कर आगे कि प्रक्रिया जैसे मेडिकल , दस्तावेज तैयार कर नामांकन की पार्क्रिया पूर्ण करना होता है।
जिन बच्चों का चयनित सूची में नाम अंकित है ओर नामांकन नहीं लेना है तो पोर्टल पर पुनः विचार कर आगे की काउंसलिंग का प्रतीक्षा करना पड़ेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 15, 2026क्या आपका बच्चा भी मोबाइल देखकर खाना खाता है? AIIMS रिपोर्ट ने चौंकाया
क़ृषिMay 15, 2026फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजना का लाभ
छपराMay 14, 2026सारण में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़का दुघर्टना, टेंपो-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल







