सारण में जल्द होगा 9 नये नगर निकायों का गठन, शहरीकरण की बड़ी कवायद
डीएम अमन समीर की पहल, 1 नगर परिषद और 8 नगर पंचायत का गठन
छपरा। सारण जिले में नगरीय निकायों के विस्तार और नए नगर पंचायतों के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अपर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (जिला विकास शाखा), संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
अमनौर में बनेगा नगर परिषद
बैठक के दौरान पानापुर, तरैया, अमनौर, मकेर, दरियापुर (बेला), इसुआपुर, गड़खा, नगरा और बनियापुर प्रखंडों से प्राप्त प्रस्तावों की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि इनमें से अमनौर में नगर परिषद के गठन का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जबकि शेष आठ प्रखंडों में नए नगर पंचायतों के गठन का निर्णय लिया गया है।
इस समीक्षा के बाद कुल 9 नए नगर निकायों (1 नगर परिषद और 8 नगर पंचायतों) के गठन हेतु प्रस्ताव अंतिम रूप से विभाग को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीएम अमन समीर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगरीय निकायों के क्षेत्र विस्तार और नए नगर पंचायतों के गठन से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि जल्द से जल्द विभागीय स्तर पर अनुमोदन प्राप्त किया जा सके।
इन नगर पंचायतों और नगर परिषद का दायरा बढ़ेगा
इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रिविलगंज नगर पंचायत, दिघवारा नगर पंचायत, मढ़ौरा नगर पंचायत और सोनपुर नगर परिषद के क्षेत्र विस्तार से संबंधित प्रस्ताव भी शीघ्र तैयार किए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन प्रस्तावों की समीक्षा के बाद विभाग को भेजा जाएगा, जिससे संबंधित शहरी क्षेत्रों के विकास कार्यों को गति दी जा सके।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानीय आवश्यकताओं, जनसंख्या, बुनियादी सुविधाओं और विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि शहरीकरण की प्रक्रिया को सही दिशा देने और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निकायों का विस्तार आवश्यक है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



