रिविलगंज में अग्नि पीड़ितों के बीच मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने कंबल का किया वितरण

छपरा। रिविलगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में गुरुवार की देर रात आधा दर्जन से अधिक झोपडीनुमा घर में आग लग गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों और सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के सहयोग से घंटों प्रयास के बाद आग पर पाया गया।इस घटना में नुकसान हुए कन्हैया माझी, कृष्णा माझी,सोनू माझी,धनजी माझी,मोनू माझी,बिट्टू माझी,शिवलाल माझी आदि परिवार के लोगों का इस आगलगी की घटना में सभी चीजे जलाकर स्वाहा हो गया।
पीड़ित कन्हैया माझी ने कहा कि देर रात एक बजे के करीब अचानक घर में आग लग गई,जिसे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई,परिवार के सभी लोग जान बचाकर घर से बाहर निकले,आग पर काबू पाते तब तक लाखों रुपए मूल के समान और नगद रुपए जलकर राख हो चुके थे।
वहीं घटना की सूचना मिलते हैं ही रिविलगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू ने पहुंच कर कंबल का वितरण किया व नगद राशि का भी सहयोग किया। वही समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना,उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीनबंधु साहनी ने पीड़ित परिवारों को गर्म कंबल,त्रिपाल एवं खाद्य सामग्री दिया और सरकारी मुआवजा जल्द दिलाने की बात कही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



