लोकसभा चुनाव को लेकर DM-SP ने किया EVM वेयरहाउस का निरीक्षण

सुरक्षा मानकों के अनुपालन के साथ अन्य तैयारियों का दिया निर्देश
छपरा । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के निकट अवस्थित इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने आसन्न आम चुनाव के मद्देनजर मशीनों के सेग्रीगेशन, संबंधित विधानसभा के कमीशनिंग सेंटर तक प्रेषण आदि के सम्बंध में आवश्यक तैयारियों का निदेश दिया. डीएम ने मुख्य सड़क से गोदाम के पहुंच पथ पर नवनिर्मित पुलिया के अप्रोच रोड को ठीक करने की हिदायत पथ निर्माण विभाग को दिया.
वहीं वेयरहाउस के चारों तरफ खाली भूमि को समतल कर फेवर ब्लॉक लगाने का आदेश भवन निर्माण विभाग को दिया. मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल को उन्होंने मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था में चुनाव आयोग के एसओपी का सख्ती से अनुपालन करने का निदेश दिया. उन्होंने सीसीटीवी के परिचालन का निरीक्षण करते हुए उसके रिकार्डिंग का नियत समय तक बैकअप रखने का आदेश दिया.
एसपी डॉ मंगला ने वेयरहाउस पर तैनात स्टैटिक फोर्स को सख्त निदेश देते हुए 24 घंटा सन्तरी ड्युटी करने और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को कैम्पस में प्रवेश नहीं करने देने का आदेश दिया. इस दौरान सुरक्षा, सफाई, अग्निशमन यंत्र आदि को अपडेट रखने का निदेश दिया गया.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



