
•सारण पुलिस ने कातिल मां को किया गिरफ्तार
• माँ ने हीं पुलिस में दर्ज कराई थी लापता होने की रिपोर्ट
• घर से ही चावल के ड्रम में मिली थी बच्ची की शव
छपरा। छपरा में एक बार फिर मन की ममता शर्मसार हुई है कलयुगी मां ने अपनी ही पुत्री की हत्या कर उसके शव को चावल के ड्रम में छुपा दिया। अब पुलिस ने कातिल मां को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल यह पूरा मामला सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है। जहां 4 सितंबर को सोनू कुमार की पत्नी नीरू कुमारी ने तरैया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी एक माह की पुत्री सिमरन कुमारी गायब हो गई है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की।
चावल के ड्रम से मिला शव :
इसी कड़ी में 5 सितंबर को गुमशुदा बच्ची का शव उसी के घर से चावल के ड्रम से बरामद किया गया।जांच में या पता चला कि उसकी मां के द्वारा ही बच्ची की हत्या की गई है और उसकी शव को चावल के ड्रम में रख दिया गया।
क्यों उठाया ये कदम :
बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची का जन्म समय से पहले 7 माह में ही हो गया था। जिस कारण वह हमेशा बीमार रहती थी। इससे परेशान होकर बच्ची की मां नीरू कुमारी ने खौफनाक कदम उठाते हुए हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस ने बच्ची की मां नीरू कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 1, 2026Saran Crime News: फरार अभियुक्तों की अब खैर नहीं! 24 घंटे में 48 वारंटियों को पुलिस ने दबोचा
क़ृषिJune 1, 2026बिहार में शुरू हुआ ‘खेत बचाओ अभियान’, 800 कृषि सखी करेंगी किसानों को जागरूक
छपराJune 1, 2026MLC प्रत्याशी डॉ राहुल राज की पहल से बढ़ी शिक्षकों की उम्मीद, शिक्षा मंत्री के सामने रखी बड़ी मांग
बिहारJune 1, 2026बिहार में शराबबंदी के बावजूद 16.5% लोग पी रहे शराब, सरकारी दावों पर उठे सवाल







