स्व: यदुवंशी राय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का मंत्री जितेंद्र राय ने किया उद्धघाटन
छपरा। पोझी बुजुर्ग स्थित आवास पर कला एवं संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने स्व० यदुवंशी राय मुफ्त चिकित्सा शिविर का उद्धघाटन किया। जिले की एक मात्र महिला शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ० इशिका सिन्हा द्वारा 190 बच्चों का मुफ्त स्वास्थ्य जाँच एवं दवा वितरण किया गया। शिविर में जन्म से ले कर सोलह वर्ष तक की बच्चे बच्चियों को मुफ्त परामर्श दिया गया ।
मुफ्त दवा का वितरण किया गया जैसे एल्बेंडाजोल, विटामिन डी3, कैल्शियम , आयरन की गोली, एंटीबायोटिक अमोक्सिसलिन,टैक्सोन और खांसी की सीरप इत्यादि। डॉ. सिन्हा ने ठंड से बचने के लिए उपाय भी बताए। रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाने के लिए विटामिन c से भरपूर फल जैसे अमरूद, संतरा ,आंवला खाने की सलाह दी।
इस अवसर पर देव रक्षित इमेजिंग सेन्टर के डॉ:रितेश कुमार रवि एवेम धड़कन क्लिनिक के डॉ:हिमांशु कुमार सहित , रजनीश यादव( निदेशक रॉय डायग्नोस्टिक्स), बिट्टू कुमार राय, शैलेश यादव, कमलदेव , सुभाष सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंत्री ने बताया कि अगला मुफ्त चिकित्सा शिविर 19 जनवरी को लगाया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



