
छपरा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने रिविलगंज थाना पुलिस को त्वरित कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। वीडियो में दो युवक पिस्टल और कट्टे के साथ आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांस करते और हथियार लहराते नजर आ रहे थे। पुलिस ने वीडियो का सत्यापन कर दोनों युवकों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान अमन कुमार उर्फ राजा (पिता – राजकुमार राय) और आदित्य कुमार राय उर्फ गोपी (पिता – विजय राय), दोनों निवासी इनई, थाना – रिविलगंज, जिला – सारण के रूप में की गई।
रिविलगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को धर-दबोचा। उनके खिलाफ रिविलगंज थाना कांड संख्या – 177/25, दिनांक – 29.05.25 के तहत धारा 223/292 BNS एवं 30/35 Arms Act के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने बताया कि यह कृत्य अपराधियों का मनोबल बढ़ाने वाला और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष रिविलगंज सुभाष पासवान और उनकी टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार्यक्रम में हथियार कैसे पहुंचे और इन्हें लहराने की अनुमति किसने दी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की घटनाओं पर भविष्य में भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 8, 2026छपराRojagar Mela Chhapra: छपरा के 100 बेरोजगार युवकों को मिलेगी नौकरी, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
- July 8, 2026करियर – शिक्षाबिहार में 101 अनुमंडलों में 720 बालक एवं 520 बालिका बेड की क्षमता वाले नए कन्या आवासीय विद्यालय खुलेंगे
- July 8, 2026क़ृषिMoti ki Kheti: तालाब से निकलेगा ‘सफेद सोना’, बिहार में मछली के साथ होगी मोती की खेती, 60% सब्सिडी देगी सरकार
- July 8, 2026छपराSaran News: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, पुल से नीचे गिरकर युवक की मौत



