Train Updates: छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू, 22 कोचों के साथ दौड़ेगी नई एक्सप्रेस
28 जून से नियमित चलेगी आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस

छपरा। सारण सहित पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। छपरा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच शुरू की गई नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन 28 जून 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 19 जून 2026 को 02527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष ट्रेन के सफल संचालन के बाद अब ट्रेन संख्या 12527/12528 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 12527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 28 जून 2026 से प्रत्येक रविवार को तथा ट्रेन संख्या 12528 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 29 जून 2026 से प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी।
सारण के 18 थानों की कमान अब इंस्पेक्टरों के हाथ, पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला
छपरा से आनंद विहार तक का समय
ट्रेन संख्या 12527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को रात 8:50 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बलिया से रात 10:05 बजे, मऊ से 11:10 बजे, आजमगढ़ से 11:55 बजे, अगले दिन शाहगंज से 1:20 बजे, जौनपुर से 1:55 बजे, सुलतानपुर से 3:30 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से सुबह 6:30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 8:20 बजे, अलीगढ़ से 11:50 बजे तथा गाजियाबाद से 1:20 बजे प्रस्थान करते हुए दोपहर 2:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
आनंद विहार से छपरा तक वापसी यात्रा
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12528 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को शाम 4:25 बजे आनंद विहार टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद से 4:58 बजे, अलीगढ़ से 6:10 बजे, कानपुर सेंट्रल से रात 9:40 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 11:10 बजे, अगले दिन सुलतानपुर से 1:40 बजे, जौनपुर से 3:30 बजे, शाहगंज से 4:55 बजे, आजमगढ़ से 6:35 बजे, मऊ से 7:15 बजे तथा बलिया से 8:25 बजे प्रस्थान करते हुए सुबह 9:40 बजे छपरा पहुंचेगी।
Jamin Registry Rate: सारण में जमीन की रजिस्ट्री होगी महंगी, शहरी क्षेत्रों में MVR दरें दोगुनी
22 आधुनिक कोचों के साथ चलेगी ट्रेन
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें जनरेटर सह लगेजयान का 1 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच, शयनयान श्रेणी के 5 कोच, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 2 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 1 कोच तथा एलएसएलआरडी का 1 कोच शामिल रहेगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नई साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ और कानपुर क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली तक सीधी एवं आरामदायक रेल सेवा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम बनेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



