बिहार में 6 IAS अधिकारियो का तबादला, चंद्रशेखर फिर से पटना के DM बने

पटना। राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक का भी ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने कुल 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है
राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक चंद्रशेखर सिंह को पटना का फिर से डीएम बनाया गया है। चंद्रशेखर पहले भी इसी पद पर थे। बाद में उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाकर शीर्षत कपिल अशोक को पटना का डीएम बनाया गया था। सरकार ने अब एक बार फिर चंद्रशेखर सिंह को पटना के डीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी है
वही पटना के मौजूदा डीएम शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ निर्माण निगम में एमडी बनाया गया है। वे पथ निर्माण विभाग में विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौंटे हिमांशू शर्मा को जिविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एक और अधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वे ब्रेडा और बिहार राज्य संचरण कंपनी के एमडी के भी चार्ज में रहेंगे। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के एमडी आदित्य प्रकाश को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
राज्य सरकार ने छतीसगढ़ से कैडर बदलवा कर बिहार आए आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी की भी पोस्टिंग कर दी है। उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ओएसडी के पद पर तैनात किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







