छपरा में पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
छपरा। बाल विकास परियोजना छपरा सदर सेक्टर 4 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 पर सेक्टर स्तर पर पोषण अभियान के जिला समन्वयक एवम बाल विकास परियोजना पदाधिकारी छपरा सदर के द्वारा पोषण माह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें केवल स्तनपान एवम ऊपरी आहार हेतु परामर्श व जागरूकता गतिविधि करवाई गई।पोषण भी पढ़ाई भी के संबंध में जानकारी दी गई।
एनीमिया के लक्षण कारण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। मोटे अनाज से बनाए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजन यथा मरुआ का हलवा, लिट्टी, रोटी, मोमो, पूआ, इडली सहित अन्य व्यंजन का प्रदर्शन कर मोटे अनाज के उपयोग एवं इसमें उपलब्ध पोषक तत्व के बारे में जानकारी दी गई साथ ही स्थानीय खाद्य पदार्थ में पाए जाने वाले पोषक तत्व के बारे में भी जानकारी दी गई ।
किशोरी बालिकाओं के बीच एनीमिया एवं पोषण के संबंध में प्रश्नोत्तरी, मेहंदी , रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
किशोरी बालिकाओं द्वारा साइकिल, मोटर साइकिल रैली , आंगनबाड़ी सेविका एवम स्थानीय महिलाओं द्वारा पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में सिद्धार्थ सिंह जिला समन्वयक पोषण अभियान सारण , ममता कुमारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी छपरा सदर , सभी महिला पर्यवेक्षिका , सेक्टर 4 सेविका सहायिका तथा ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



