छपरा में ट्रेन से कटकर पति-पत्नी और एक बच्चे की मौत

छपरा । पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के अंतर्गत गोल्डिन गंज स्टेशन पर आज सुबह सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है जिसमें पति पत्नी और बच्चा शामिल है यह हृदय विदारक घटना गोल्डिनगंज स्टेशन पर हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह लोग सुबह-सुबह लाइन पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और तीनों एक साथ कट गए और काफी दूर तक इनके शव के टुकड़े रेलवे लाइन पर फैल गए।
यह घटना गोल्डिंनगंज स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13121से रक्सौल से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस से हुई है।जिसमे एक परिवार के तीन लोग पति, पत्नी और बच्चा के कट जाने से घटनास्थल पर हुई मौत हो गई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है और स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक स्थानीय ही हैं।
घटना के बाद सूचना मिलने पर दिघवारा स्टेशन से जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और घटना की जांच की जा रही है कि यह वाकई दुर्घटना है या आत्महत्या का मामला है कई लोगों ने इसे आत्महत्या का मामला भी बताया है जीआरपी ने तीन और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 11, 2026क्राइमSVU Raid in Bihar: करोड़पति इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 1.43 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले
- August 11, 2026क्राइमSaran Crime News: सुनसान रास्तों पर राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटने की थी प्लानिंग, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा
- August 11, 2026छपरासारण में DM ने की बड़ी कार्रवाई, चावल गबन करने वाले 2 पैक्स के खिलाफ FIR दर्ज
- August 10, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में लूटकांड में चार साल से फरार चल रहा आदित्य सिंह गिरफ्तार



