छपरा में किन्नरो की दबँगई: नकली किन्नर को बीच बाजार में नंगा करके पीटा

छपरा।मशरक के महावीर चौंक के पास बुधवार की शाम बाजार क्षेत्र में दबंगई से किन्नरों के द्वारा रूपये वसूलने के दौरान एक भिखमंगे से बुधवार को जमकर विवाद हो गया। इतना ही नहीं किन्नरों ने भिखमंगे की पकड़कर जमकर धुलाई कर दी। उनका आरोप था कि भिखमंगा नकली किन्नर बन महिला के कपड़े पहने और हाथों में चूड़ियां पहन कर इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से रुपये की वसूली करता है। जिससे मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी।
वही भिखंमगा को नंगा कर दिया और अपने भी नंगे होकर हंगामा करने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। किन्नरों ने बताया कि ये किन्नर नहीं लड़का है और नकली किन्नर बनकर लोगों से वसूली कर रहा था। उन लोगों का कहना है कि कुछ लोग महिलाओं के कपड़े पहन कर उनके धंधे में सेंध लगा रहे हैं। असली किन्नरों को वे बदनाम करते हैं। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को लेकर लोग बाजार में खरीददारी करने निकलें हैं इस वजह से किन्नर समाज भी दबंगई से वसूली में लग गया है।
इनकी जबरदस्ती और बेइज्जती से गाली गलौज करने पर स्थानीय लोग भी दुकानदार डर से रूपये दे देते हैं। मौके पर किन्नर सड़कों पर हंगामा करते हुए फर्जी भिखमंगे को लेकर थाना परिसर पहुंचे जहां पुलिस पदाधिकारियों ने कपड़े पहना कर और माफ़ी मांगने पर माफ कर दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



