
छपरा। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीदनपुर गांव में शनिवार को सरस्वती पूजा के दौरान उस समय मातम पसर गया, जब मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Murder In Saran: सारण में चाकू मारकर युवक की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
मृतक की पहचान फरीदनपुर गांव निवासी राजेश्वर महतो के 28 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र महतो के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरस्वती पूजा के समापन के बाद गांव के बच्चे और युवा सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए स्थानीय पोखर के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान विसर्जन की तैयारी के समय धर्मेन्द्र महतो का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में चला गया।
GangRape: सारण में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उसे बचाने का प्रयास किया और पोखर में उतरकर तलाश शुरू की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह कुछ ही क्षणों में ओझल हो गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय तैराकों की मदद से युवक को पोखर से बाहर निकाला गया, परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Crime News: सारण में हथियार के बल पर नाबालिग के साथ तीन बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह ‘विक्कु’ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
सूचना मिलते ही तरैया थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







