
छपरा। सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र से नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दाउदपुर बाजार में एक ठिकाने पर छापेमारी करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी नोट के आकार में कागज काटकर नकली नोट तैयार करने की प्रक्रिया में जुटे थे।
कैसे हुआ खुलासा
दाउदपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संदिग्ध तरीके से कागज़ को नोट के आकार में काट रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने बिना देर किए तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की। मौके से चारों आरोपी आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी अपने गतिविधियों का कोई ठोस कारण नहीं बता सके। तलाशी के क्रम में उक्त स्थल से 500 रुपये का नोट कागज के बन्डल के ऊपर रबर से लपेटा हुआ, एक अन्य 500 रुपए का नोट साइड में कागज के साथ रखा हुआ एवं 500 नोट के आकार में काटा हुआ कागज का बन्डल को विधिवत जब्त कर पकड़ाये चारो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
- प्रवीण कुमार, पिता–ज्ञानेश्वर प्रसाद, साकिन–दुमदुमा, थाना–दाउदपुर
- आदित्य राज, पिता–सुनील राज, साकिन–दुमदुमा, थाना–दाउदपुर
- गौरव कुमार, पिता–लालकिशोर सिंह, साकिन–दुमदुमा, थाना–दाउदपुर
- अमित कुमार, पिता–शारदा सिंह, साकिन–बंगरा, थाना–दाउदपुर
मास्टरमाइंड अमित कुमार का कबूलनामा
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मास्टरमाइंड अमित कुमार सिंह ने माना कि उसने अन्य युवकों को पैसे का लालच देकर नकली नोट की तैयारी में लगाया था। उसने स्वीकार किया कि वह पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। फिलहाल, उसके अन्य संपर्कों और पूर्व गतिविधियों की जांच की जा रही है।
जब्त सामग्री:
- ₹500 के असली नोट के साथ छेड़छाड़ किया गया नकली नोट – 2
- ₹200 का नकली नोट – 1
- नोट के आकार में काटे गए कागज़ के 350 टुकड़े
- 2 मोबाइल फोन – संपर्क के लिए इस्तेमाल
कानूनी कार्रवाई
इस संबंध में दाउदपुर थाना कांड संख्या-100/25 दिनांक-03.05.2025 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। अन्य संभावित सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए तत्परता से छानबीन जारी है।
दाउदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि नकली नोट के माध्यम से आर्थिक अस्थिरता फैलाने की साजिश गहरी साजिश का हिस्सा हो सकती है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर विशेष शाखाओं की सहायता ली जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सारण के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान को यह एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026छपराछपरा के युवा कवि प्रभात ने कविता के जरिए कराया गौरवशाली भारत का परिचय
- August 13, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में फरार अपराधियों की शामत, हत्या के दो और लूट के एक आरोपित गिरफ्तार
- August 13, 2026क्राइमसारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप, पुलिस ने 3 लड़कियों को मुक्त कराया
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार



