छपरा में बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार सहायता, निःशुल्क टूल और स्टडी किट का वितरण

छपरा: श्रम संसाधन विभाग के अधीन अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क टूल किट एवं स्टडी किट वितरित की गई।
कार्यक्रम में कुल 6 प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार हेतु संबंधित ट्रेड के टूल किट निःशुल्क प्रदान किए गए। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 37 अभ्यर्थियों को परीक्षा की आवश्यक पुस्तकों वाली स्टडी किट दी गई। यह लाभ उन अभ्यर्थियों को दिया गया जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से कम थी।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक (नियोजन) अमित कुमार एवं नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने लाभार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में स्टडी किट की अहम भूमिका होती है, वहीं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी टूल किट का उपयोग कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
यह योजना छपरा के युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में और अधिक युवाओं को इससे लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



