
छपरा। सारण जिले के गौरा थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में अयूब खान नामक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक मोहम्मद सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही गौरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्य संकलित किए जा सकें।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मोहम्मद तौफिक को हिरासत में लिया है। उससे घटना से संबंधित पूछताछ की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और मृतक के परिजनों से फर्दब्यान लिया जा रहा है।
घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







