छपरा में प्रेमिका के भाइयों ने चाकू मारकर की थी चंदन की हत्या

छपरा। छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के तेलपा में चाकू मारकर हुई चंदन राय की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमिका के भाइयों के द्वारा चाकू घोंपकर चंदन की बेरहमी से हत्या की गई थी। आपको बता दे की नगर थाना क्षेत्र के तेलपा निवासी संजय राय के 25 वर्षीय पुत्र चंदन राय की हत्या 18 फरवरी की रात्रि में कर दी गई थी। वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था वहां से घर लौटने के दौरान लापता हो गया था जिसके बाद भिखारी चौक के पास से उसका बरामद किया गया था। इस मामले में नगर थाने में प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस के द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि चंदन राय की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। वह बड़ा तेल का निवासी एक लड़की से प्रेम करता था। लड़की के परिजनों के द्वारा मना करने के बावजूद भी वह नहीं मान रहा था।
इसके बाद प्लानिंग के तहत लड़की के भाइयों ने चंदन राय की चाकू से सर में हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। इस हत्याकांड में पुलिस ने प्रेमिका के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के 12 तेलपा निवासी धनेश्वर राय के पुत्र गुंजेश कुमार और बिजेश कुमार शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि की चंदन उसकी बहन से प्रेम करता था कई बार विरोध करने के बावजूद भी नहीं माना तो दोनों भाइयों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। ऐसे में सारण के एसपी डॉक्टर गौरव मंगल के नेतृत्व में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



