सारण में वुडबाइन स्कूल की छात्रा यशी सिंह ने सिमुलतला विद्यालय की परीक्षा में हासिल की सफलता

छपरा। सारण जिले के वुडबाइन प्रिपरेटरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी सफलता की परंपरा को कायम रखा है। स्कूल की छात्रा यशी सिंह, पुत्री सुधीर कुमार सिंह, ने सिमुलतला विद्यालय की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
सिमुलतला विद्यालय की यह परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने के बाद मुख्य परीक्षा में बहुत कम छात्र सफल हो पाते हैं, लेकिन वुडबाइन प्रिपरेटरी स्कूल के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम के बल पर यशी सिंह ने इस कठिन परीक्षा को पास किया।
इस उपलब्धि के लिए विद्यालय में यशी सिंह को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनीत कुमार भगत ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया और कहा कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से भविष्य में भी इसी तरह शानदार परिणाम प्राप्त होंगे।
विद्यालय के निदेशक हरेंद्र कुमार राय ने कहा कि यह सफलता का सफर यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। वहीं, प्राचार्य डी.के. सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे समर्पित होकर पढ़ाई करें तो वे भी ऐसी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगले महीने अप्रैल के पहले सप्ताह में नवोदय विद्यालय का परिणाम आने वाला है और इस बार विद्यालय से दोगुने बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
वुडबाइन प्रिपरेटरी स्कूल लगातार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करता रहा है, जिससे हर साल छात्रों को बड़े अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



