ट्रेन में बुजुर्ग महिला के मददगार बने TC, दवा खाने के लिए उपलब्ध कराया गर्म दूध

छपरा। अमृतसर से जयनगर जा रही परेशान महिला यात्री ने जब रास्ते में मदद मांगी तो मऊ में उसकी सीट पर बूजूर्ग महिला यात्री को दवा खाने के लिए गर्म दूध उपल्बध कराया। रेल मदद के माध्यम से कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद मऊ रेलवे स्टेशन पर पर कार्यरत टिकट परीक्षक रामप्रभाव यादव को अपने दायित्व बोध का परिचय कराया।
बाजार से दूध खरीदकर ट्रेन में पहुंचायी
रेलकर्मियों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए बाजार से दूध खरीदकर क्लोन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन मऊ जं पहुंचने पर बुजूर्ग महिला यात्री को गर्म दूध उपलब्ध कराया। साथ ही महिला यात्री का कुशलक्षेम भी जाना। रेलवे की इस पहल पर यात्री ने आभार जताया ही, साथ ही उनके साथ चल रहे लोगों ने रेल प्रशासन तथा रेल कर्मचारी को भी सराहना की।
गाड़ी सं 04652 अमृतसर –जयनगर क्लोन हमसफर एक्सप्रेस गाड़ी के स्लीपर क्लास के S-5 कोच में बर्थ सं 12 पर दिल्ली से दरभंगा की यात्रा कर रही बुजूर्ग महिला राम रति देवी के परिजन द्वारा रेल मदद के माध्यम से बुजूर्ग महिला के लिए दवा खाने के लिए गर्म दूध उपलब्ध कराने की मांग किया गया । यह सूचना उक्त गाड़ी में कोई पैंट्री कार नहीं होने के करण गाड़ी के मऊ स्टेशन पहुंचने के पूर्व रेल मदद के माध्यम से वाराणसी मंडल के कमर्शियल कंट्रोल को मिली ।
कन्ट्रोल ने पर कार्यरत टिकट परीक्षक प्रशान्त कुमार गुप्तो ने इस बाबत मऊ रेलवे स्टेशन पर मुख्य टिकट निरीक्षक रामप्रभाव यादव को सूचित किया जिसके बाद उन्होंने गाड़ी पहुंचने से पहले गर्म दूध की व्यवस्था की और गाड़ी के मऊ स्टेशन पहुंचते ही बुजूर्ग महिला यात्री राम रति देवी को गर्म दूध पहुंचाया । इस कार्य के लिये राम रति देवी ने रेलवे द्वारा मदद की गुहार पर त्वरित कार्यवाही के लिए आभार प्रकट किया और रेल कर्मचारी को धन्यवाद दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में रेल मदद एप पर मिली शिकायतों का 15 से 30 मिनट में निस्तारण कर दिया जाता है। वाराणसी मंडल रेल मदद के माध्यम से रेल यात्रियों को आवश्यकता अनुसार आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहा है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



