छपरा
छपरा में कोचिंग पढ़ने गयी छात्रा का अपहरण, माँ ने दर्ज करायी प्राथमिकी
छपरा। सारण में कोचिंग पढ़ने गई नाबालिक छात्रा का अपहरण कर ली गई। इस मामले में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा की मां ने गड़खा थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई। जिसमें कहा कि उनकी पुत्री अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। 3 जून को कोचिंग जाने के लिए निकली परंतु वापस नहीं आई।
खोजबीन आरंभ किया तो पता चला की बसंत रोड में कोचिंग में साथ में पढ़ने वाला गड़खा निवासी एक युवक से बातचीत करती थी। उस दिन से वह भी अपने घर नही है।
वह भी फरार है। मेरी पुत्री 14 वर्ष की नाबालिक है जिसे बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। कोई अनहोनी भी हो सकती है। पुलिस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर वालों की कार्रवाई शुरू कर दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



